कभी - कभी जल्दबाज़ी में आपको अनचाहे गर्भ का खतरा हो सकता है। ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि अनचाहे गर्भ धारण से कैसे बचा जाए।

आप पहले ही प्रोटेक्शन लेकर खुद को इस जोखिम से बचाएं और अपनी प्रेगनेंसी को अवॉइड करने के कुछ तरीके ढूंढे। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं प्रेगनेंसी को अवॉइड करने के लिए कुछ ज़रूरी बातें, जो आपके बहुत काम आएंगी।

जानिए प्रेगनेंसी को अवॉइड करने के तरीके

जो लोग यौन रूप से सक्रिय हैं और गर्भधारण से बचना चाहते हैं, उन्हें गर्भनिरोधक के बारे में पता होना चाहिए। गर्भधारण से बचने में मदद के लिए कई प्रकार के गर्भनिरोधक उपलब्ध हैं।

1. कंडोम (Condom)

अब बाज़ार में मेल कंडोम के साथ – साथ फीमेल कंडोम भी उपलब्ध हैं। जिसका उपयोग करना बेहद आसान है। मेल कंडोम की तरह फीमेल कंडोम भी आपकी प्रेगनेंसि से बचा सकते हैं और बहुत प्रभावी हैं। ये न सिर्फ अनचाही प्रेगनेंसी बल्कि कई तरह के यौन संक्रमण से भी आपको बचा सकते हैं।

2. सर्वाइकल कैप (Cervical Cap)

एक सर्वाइकल कैप सिलिकॉन कप होता है जिसे योनि के अंदर गहराई में डाला जाता है। यह शुक्राणु को अंडे तक पहुंचने से रोकने के लिए गर्भाशय ग्रीवा को ढकता है। सरवाइकल कैप प्रभावी होती है। मगर यह एसटीआई से बचाव नहीं करता है। सरवाइकल कैप दवा की दुकानों और ऑनलाइन पर उपलब्ध है।

3. आईयूडी (IUD)

यह छोटा, टी-आकार का उपकरण तांबे युक्त सामग्री से बना है और एक महिला के गर्भाशय के अंदर लगाया जाता है। यह गर्भनिरोधक 10 वर्षों तक बनी रह सकती है। कुछ आईयूडी में हार्मोन होते हैं जो गर्भावस्था को रोकने के लिए धीरे-धीरे जारी होते हैं। कॉपर युक्त आईयूडी 99% प्रभावी होते हैं और हार्मोन युक्त 99.8% प्रभावी होते हैं।

4. गर्भनिरोधक इंजेक्शन

इंजेक्शन में हार्मोन प्रोजेस्टोजन का सिंथेटिक वेरियंट होता है। यह एक महिला के नितंब या ऊपरी बांह में दिया जाता है, और अगले 12 हफ्तों में हार्मोन धीरे-धीरे आपके रक्त प्रवाह में छोड़ दिया जाता है। यह इंजेक्शन तीन महीने तक रहता है और बहुत प्रभावी है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह सेक्स को बाधित नहीं करता है।

5. पीरियड ट्रेकर एप

आप चाहें तो पीरियड ट्रैकर एप का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसमें आप अपने पीरियड को ट्रेक कर सकती हैं और अपने सेफ और अनसेफ डे का पता लगा सकती हैं। अपने अनसेफ डे पर आप सेक्स करने से बच सकती हैं।

जल्द गर्भधारण या प्रेग्नंत होने  के 10 तरीके

अगर महिला गर्भधारण की कोशिशें कर रही है और फिर भी गर्भधारण नहीं हो रहा तो कुछ आदतों में बदलाव करके या कुछ तरीकों के जरिए गर्भधारण किया जा सकता है। आइए जानते हैं उन तरीकों के बारे में जिनको अपनाकर जल्दी प्रेग्नेंट हुआ जा सकता है।